मेरा युवा भारत क्या है? मेरा युवा भारत Mera Yuva Bharat, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका लक्ष्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं को समाज सेवा, स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास और देश निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना है। पहले, विभिन्न कार्यक्रम अलग-अलग विभागों द्वारा संचालित किए जाते थे, लेकिन अब MY Bharat एक ऐसा मंच बन रहा है जहाँ देश भर के युवा एक ही प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करके कई अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। MY Bharat शुरू हुआ कब? MY Bharat का उद्घाटन 2023 में हुआ था। इसका लक्ष्य युवाओं को सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों का लाभार्थी नहीं बनाना है, बल्कि उन्हें देश की उन्नति में सक्रिय भागीदार बनाना है। लाखों युवा आज इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो लगातार विकसित हो रहा है। MY Bharat का मूल लक्ष्य युवाओं को देश और समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाना युवा भारत का प्रमुख लक्ष्य…